Monday 7 December 2015

सर्दियों में कई पर्यटन स्थल हो जाते हैं गुलजार 





अरूण जैन
सर्दियों की ठंडी रातें और सर्द सुबह। ऐसे में मन करता हैं, बस चाय और किताबें लेकर रजाई में मजा है। गुलमर्ग की बर्फबारी देखने का आनंद तो इसी मौसम में है। हिमालय की पहाडिय़ां बर्फ की रजाई ओढ़े अलग ही दृश्य प्रस्तुत करती हैं। भारत में भी कुछ ऐसी जगहें हैं जहां इन सर्दियों में घूमने का मजा लिया जा सकता हैं। तो आइए चलें और खूबसूरत सर्दियां मनाएं इन जगहों पर- मनाली- दिसम्बर में मनाली की बर्फबारी यहां की सुंदरता में चार चांद लगा देती है। बर्फ से ढकी पहाड़ की चोटियों को देखकर ऐसा लगता हैं मानों पूरा हिल स्टेशन सफेद मखमली रजाई से ढका हो। गुलमर्ग- अगर आप ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां की खूबसूरती देखकर एक पल के लिए निहारते रह जाएं, तो गुलमर्ग से बेहतर कुछ नहीं। कश्मीर घाटी को तो धरती का स्वर्ग कहा जाता है जब यह पूरी तरह बर्फ से ढ़क जाती है। श्रीनगर से 50 किलोमीटर दूर गुलमर्ग में सबसे ज्यादा बर्फबारी देखने को मिलती हैं। इस दौरान यहां स्कींग का मजा लिया जा सकता है। जैसलमेर- इसे डेजर्ट (रेतीला) शहर भी कहा जाता है। यहां के खूबसूरत किले देखने के लिए पूरे देश से पर्यटक आते हैं। शादी-शुदा जोड़े और हनीमून के लिए यह जगह बेहतर है। यहां का कैमेल राइड, सूर्योदय और सूर्यास्त देखने का अलग ही आनंद है। यहां आकर ऐसा लगता हैं मानों हम खुद ही राजा है। मुन्नार- मुन्नार के चाय के बागान बादलों से ढकी ढलानें, खूबसूरत पहाड़ी और प्राकृतिक दृश्य के कारण इसे भगवान का देश कहा जाता है। मुन्नार में साहसिक खेलों का भी आनंद लिया जाता है। हनीमूनर्स के लिए यह बेहतरीन जगह हैं। यहां पूरे परिवार के साथ जा सकते हैं। कसोल- कुल्लू से 42 किलोमीटर दूर छोटा सा गांव कसोल पार्वती घाटी में बसा है। यहां की खूबसूरती देखते बनती है। मनिकर्ण से सिर्फ पांच किलोमीटर दूर यह गांव बेहतरीन पर्यटक स्थल है। मसूरी- देहरादून से सिर्फ एक घंटे की यात्रा कर आप खूबसूरत शहर मसूरी पहुंच सकते ळैं। साप्ताहांत में भी यहं के खूबसूरत दृश्यों का आनंद लिया जा सकता है। दिसम्बर के अंत में यहां की बर्फबारी देखते बनती है। क्रिसमस की छुट्टियों में यहां की बर्फबारी और चारों तरफ फैली हरियाली का मजा आप ले सकते हैं। शिमला- सर्दियों में ज्यादातर लोग शिमला जाना पसंद करते हैं। मनोरंजन के हिसाब से भी शिमला बेहतरीन है। यहां की बर्फबारी पूरे देश से देखने लोग आते हैं। इसके अलावा दार्जलिंग की खूबसूरत पहाडिय़ां, पटनीटॉप की शिवालिक पहाडिय़ों पर बर्फबारी और जोधपुर के ऐतिहासिक किले और यहां की वास्तुकला भी देखने लायक है।

No comments:

Post a Comment