Wednesday 23 May 2018

पहले से और फिट हुईं करीना, बैकलेस ड्रेस में दिखा ऐसा ॥शह्ल अवतार

अरूण जैन
हाल ही में करीना कपूर खान केनिया की राजधानी नारोबी के फैशन शो में नजर आई थीं। जहां उनका रॉयल लुक देखने को मिला। इस दौरान करीना ने अपने न्यूड मेकप और सोबर लुक से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने सफेद सीक्वंस वर्क का शोल्डर लेस लहंगा पहना हुआ था। जिसमें करीना बेहद सेक्सी और पहले से कही ज्यादा फिट लग रही थीं। करीना यहां फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैम्प पर उतरीं और सभी का दिल जीत लिया। इस शो की कुछ फोटोज और वीडियोज मनीष ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें आप बेबो का नया बोल्ड अवतार साफ देख सकते हैं। इसके साथ ही करीना के फैन क्लब और उनके स्टाइलिस्ट ने भी बैकस्टेज की फोटो पोस्ट की है। जो अब वायरल हो रहे हैं। जी हां, इस रैंपवॉक में सभी ने ये बात नोटिस कि, की बेबो का वजन पहले से और कम हो गया है। बेटे तैमूर के जन्म के बाद से वो लगातार वेट लॉस करने में लगी हुई हैं। ताकि दोबारा अपने बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स शुरू कर सके। वो जल्द ही सोनम कपूर के साथ फिल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आने वाली हैं। बीते रोज करीना कपूर खान अपने लाडले बेटे तैमूर के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट हुईं। इस दौरान उनकी गोद में तैमूर आराम से बैठे हुए थे और कैमरा मैन्स को देखकर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे थे। लेकिन हर कोई उस वक्त हैरान रह गया जब तैमूर पास खड़ी कार की तरफ देखकर एकदम से उछल पड़े और खिलखिलाकर हंसने लगे। लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि तैमूर किसी खास शख्स को देखकर हंस रहे थे तो हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। क्योंकि, वो तो खुद पर ही हंस रहे थे। जब कार में देखी अपनी परछाई... जी हां, तैमूर कार में अपनी परछाई को देखकर हंस रहे थे। जैसा कि बच्चे अक्सर करते हैं। खुद को कार के शीशे में देखकर तैमूर लगातार खिलखिलाते रहे। उनका ये क्यूट अंदाज देखकर वहां मौजूद हर शख्स मुस्कुराने लगा। कैमरा पर्सन्स को दिखाई जीभ... इस दौरान तैमूर कभी अंगूठा चूसते दिखे तो कभी जीभ निकालते नजर आए। करीना यहां चैक शर्ट, डेनिम और बूट्स में काफी सेक्सी लग रही थीं। वहीं तैमूर ने ग्रे और व्हाइट रंग के कपड़े पहने रखे थे। बता दें कि तैमूर अगले महीने एक साल का हो जाएंगे। पटौदी खानदान के सबसे छोटे नवाब तैमूर अपने जन्म से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। शुरुआत में उनके नाम को लेकर खूब विवाद हुआ, लेकिन अब वह सिर्फ और सिर्फ अपनी क्यूटनेस के लिए मशहूर हैं। 

No comments:

Post a Comment